राजनीतिक विवादों से गुजर रही आम आदमी पार्टी की ‘महिला सम्मान योजना’ अब पुलिस तक पहुंच गई है। एक महिला ने ‘महिला सम्मान योजना’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आप ने इस योजना के तहत आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी के सत्ता में लौटने पर महिलाओं को 2100 रुपये मासिक भुगतान करने की घोषणा की है। दक्षिणी दिल्ली में दर्ज कराई गई इस शिकायत के बारे में पुलिस ने कहा कि वे मंगलवार को एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच कर रहे हैं। इसमें ‘महिला सम्मान योजना’ के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
वहीं, दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ को लेकर जनता को केवल ‘धोखा’ दे रहे हैं। कहा कि इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।