केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘हम इन्हें (विपक्ष) बार-बार कह रहे हैं कि आपका सबसे बड़ा विषय मणिपुर पर चर्चा को लेकर था. विपक्ष ने अनुरोध किया था कि आप चर्चा को स्वीकार कर लें, सत्र चलेगा. हम चाहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो. हमारे सांसदों ने कहा कि मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान और पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति पर भी चर्चा की जाए.’