‘भूत उतारना पड़ेगा’, पहलवानों के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत केंद्र पर खूब बरसे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 14 दिनों (23 अप्रैल) से धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में आज खाप पंचायतों ने दिल्ली में कूच कर दिया है. खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का ऐलान पहले ही कर दिया था. जिसके बाद अब किसान संगठन BKU के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर लंगर शुरू कर दिया है. भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. सोनीपत-दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट है. सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. यहां SSB की बटालियन भी तैनात है. पुलिस यहां पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *