अहमदाबाद, अरब सागर में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. इसका प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. केरल, कर्नाटक और गोवा से होते हुए अब गुजरात और महाराष्ट्र में तूफान का असर देखने को मिल रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से फ़ोन पर बात की और चक्रवात को लेकर जानकारी हासिल की. पीएम मोदी ने इस आपदा के हालात में केंद्र सरकार द्वारा सभी तरह की मदद देने का भरोसा जताया. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक की.