भारत के दूसरे खिलाड़ी बन चुके, गलियों से दुनिया जीतने का सफ़र तय किया

कहते हैं कि जब इंसान कोई सपना देखता है तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में लग जाती है. नीरज चोपड़ा एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं. इनका जन्म हरियाणा के एक छोटे से गांव में हुआ, मगर आज पूरी दुनिया इन्हें गोल्डन बॉय के नाम से जानती है. बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाने वाले नीरज चोपड़ा की कहानी सबसे अलग है. इनकी कहानी में मेहनत, कठिन परिश्रम, सेवा और समर्पण हैं. आइए जानते हैं कैसे एक गांव का लड़का विश्व चैंपियन बन गया. दो साल से पहले नीरज चोपड़ा को बहुत ही कम लोग जानते थे. मगर, टोक्यो ओलंपिक में इन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया. उस समय नीरज की उम्र महज 23 साल थी. 23 साल की उम्र में नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया. नीरज की इस उपलब्धि से पूरा देश गौरान्वित हुआ. इसके बाद नीरज ने कई उपलब्धियां अपने नाम की. आज नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत है. इसमें कोई शक नहीं है कि नीरज एक महान खिलाड़ी बनने की राह पर हैं. आज नीरज की उपलब्धि से पूरा देश गौरान्वित हो रहा है. मगर हम सभी के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि नीरज ने अपना सफर कैसे शुरु किया था. सफलता के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है. नीरज का घर हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं. यहीं इनका बचपन बीता है. इसी गांव में उन्होंने खेलना शुरु किया है. यहीं इन्होंने सपने देखना भी शुरु किया. अभी नीरज के पास इतिहास रचने को बहुत मौके हैं. इनके पिता का कहना है कि नीरज चोपड़ा ने अपने जैसे कई लड़कों को सपने देखने के लिए संदेश दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *