भारतीय रेलवे (Indian Railway) की एक सेवा बंद रहेगी

नई दिल्ली , इस 15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2023) मनाने जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। आजादी के 76 साल पूरे हो चुके हैं। इस तरह इस 15 अगस्त को आजादी की 76वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस होगा। आप भी 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे होंगे। लेकिन 15 अगस्त के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railway) की एक सेवा बंद रहेगी। आपको इस बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। भारतीय रेलवे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पार्सल बुकिंग पर अस्थाई तौर पर रोक रहेगी। रेलवे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समरोह के सिक्युरिटी अरेंजमेंट के चलते दिल्ली एरिया में पार्सल बुकिंग पर अस्थाई तौर से रोक रहेगी। रेलवे ने बताया, ‘स्वतंत्रता दिवस पर सिक्युरिटी अरेंजमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया (नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराह रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) में 12, 13, 14 और 15 अगस्त 2023 को रजिस्टर्ड न्यूज पेपर एवं मैगजीन्स को छोड़कर सभी तरह के पार्सलों के लेन-देन पर अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है।’ पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म्स पार्सल पैकेजेज/पैकिंग से मुक्त रहेंगे। इस साल स्पेशल अरेंजमेंट के चलते उपरोक्त सभी स्टेशनों पर लीज पर दिए गए एसएलआर, एजीसी और वीपीएस सहित अंदर और बाहर दोनों तरफ के ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। यात्री अपना सामान अपने साथ कोच में ले जा सकते हैं। रजिस्टर्ड न्यूजपेपर और मैगजीन्स की बुकिंग की अनुमति सभी कमर्शियल औपचारिकताओं को देखने के बाद दी जाएगी। यह प्रतिबंध दिल्ली एरिया स्टेशंस (नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराह रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) से लगने वाली ट्रेनों के लीज पर दिये गए SLR, AGC और VPS पर लागू है। साथ ही उन ट्रेनों पर भी लागू होगा जो दूसरे डिविजंस/जोन्स से शुरू हुई हैं और लोडिंग/अनलोडिंग के लिए दिल्ली एरिया में रुकती है। रेलवे ने कहा कि 12 से 15 अगस्त 2023 तक इन स्टेशनों के लिए कोई भी पार्सल बुक नहीं किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *