महिला वर्ल्ड कप में भारत महिला टीम ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है. भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने कमाल का खेल दिखाया. भारत के लिए स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्राकर और स्नेहा राणा ने हाफ सेंचुरी लगाई. भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पाकिस्तान को लगातार 11 वें वनडे मैच में पटखनी दी है. पाकिस्तान की भारत के खिलाफ ये वर्ल्ड कप में चौथी हार है. भारत के महिला गेंदबाजों ने मैच में कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही नकेल कर दी. राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, दीप्ती शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया है. झूलन गोस्वामी ने दो विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अपने 10 ओवर में 26 रन दिए. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन शिदरा अमीन बनाए उन्होंने 30 रन बनाए.