भाजपाइयाें ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने दिया धरना

जालंधर, (विशाल)- भाजपा के लुधियाना ऑफिस पर हंगामा करने के विरोध में जिला भाजपा नेताअाें व कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना देकर कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्हाेंने अाराेप लगाया कि यह सब कांग्रेस के इशारे पर किया गया। इसकाे लेकर विराेध जताया जाएगा। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा प्रवक्ता महेंद्र भगत व महिला मोर्चा के प्रधान मीनू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करीब दाे घंटे तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना पर बैठे रहे।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता पंजाब में गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीतिक रंजिश पहले नहीं रखी गई है। कांग्रेश कि पंजाब सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए और भ्रष्टाचार को दबाने के लिए घटिया राजनीति कर रही है। सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से ही बलिदान देने के लिए तैयार रहे हैं और ऐसे हमलों से घबराने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *