बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बिना 90 के दशक की कल्पना भी नहीं की जा सकती और यही वजह है कि करिश्मा कपूर को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत ,टैलेंटेड और सक्सेसफुल अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है|
करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर जितना सुपरहिट रहा उनकी रियल लाइफ उतना ही ज्यादा उतार-चढ़ाव भरी रही है| करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी परंतु इनकी शादी नाकामयाब साबित हुई और करिश्मा कपूर को तलाक का दर्द झेलना पड़ा| वही तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए भी करिश्मा कपूर को काफी ज्यादा कानूनी जंग लड़ना पड़ा हालांकि अब सबकुछ करिश्मा कपूर की जिंदगी में ठीक हो चुका है और वह अपनी दोनों बच्चे समायरा और कियान की सिंगल मदर उनकी परवरिश कर रही है और बेहद खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं| संजय कपूर और करिश्मा एक दूसरे से तलाक लेने के बाद अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और जहां संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद दूसरी शादी रचा कर अपना घर बसा लिया तो वही करिश्मा कपूर ने दूसरी शादी करने का मन नहीं बनाया और वह अकेले ही अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं या यू मान लीजिए कि पहली शादी फ्लॉप होने के बाद करिश्मा कपूर ने शादी से ही तौबा कर लिया है| करिश्मा कपूर आज जहां अपने बच्चों के साथ खुशी खुशी अपनी जिंदगी बिता रही हैं तो वही करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं| बता दे करिश्मा कपूर से तलाक लेने के कुछ महीनों बाद है संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ शादी रचा कर अपना घर बसा लिया था और हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ शादी की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किए हैं | वही प्रिया सचदेव ने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जोकि इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं|