बेंगलुरु में दूसरे दिन मेगा रोड शो किया

बेंगलुरु,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में दूसरे दिन मेगा रोड शो किया. यह रोड शो लगभग 8 किलोमीटर लंबा रहा. पीएम मोदी का यह रोड शो केम्पेगौड़ा मूर्ति, न्यू तिप्पासंद्रा जंक्शन से शुरू हुआ, जो कि ट्रिनिटी सर्कल और एमजी रोड में खत्म हुआ. इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने फूल बरसाए. रोड शो के बाद पीएम का शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. पीएम नरेंद्र मोदी भगवान शिव के दर्शन के साथ ही अपने कर्नाटक चुनाव अभियान का समापन करेंगे. वे शाम 4.45 बजे मैसूर के नंजनगुडू स्थित श्री कंठेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे. पीएम मोदी ने शनिवार को भी बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक निकाले गए इस रोड शो को पूरा होने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *