बाढ़ से हुए नुक्सान का सर्वे आने वाले 15 दिनों में होगा पूरा: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

लोहियाँ खास/ जलंधर, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज लोहियाँ ब्लाक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा कि बाढ़ से हुए नुक्सान के अनुमान की प्रक्रिया को आने वाले 15 दिनों में पूरा किया जाएगा, जिस उपरांत रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को बनता मुआवज़ा जारी किया जाएगा।

ज़िला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए गए राहत और पुर्नवास कार्यों की प्रशंसा की। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि गिद्दड़पिंडी में लोगों ने उनको बताया कि कैसे प्रशासकीय अधिकारियों ने दिन- रात एक कर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को यकीनी बनाया। उन्होंने राहत कार्यों पर संतोष व्यक्त करते कहा कि अगला काम प्रभावितों को बनता मुआवज़ा देना है जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा सर्वे किया जा रहा है और जल्द ही इस कार्य को 100 प्रतिशत पूरा कर सबंधितो को बनता मुआवज़ा रिलीज़ किया जा रहा है।
जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और दूसरे अधिकारियों सहित गिद्दड़पिंडी पुल पर लोगों से बातचीत करते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए पुख़ता इंतज़ाम किए जाएगे ताकि लोगों का जन- जीवन प्रभावित होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा समय पर राहत कैंप लगा कर भारतीय सेना, पंजाब पुलिस, एन. डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और लोगों के सहयोग से प्रभावित परिवारों की बनती मदद को यकीनी बनाया गया। उन्होंने कहा कि धुस्सी बाँध में आई दरार कारण फसलों का बड़ा नुक्सान हुआ जिसके चलते किसानों को धान की मुफ़्त पनीरी मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए उनसे राहत कार्यों संबंधी जानकारी भी ली और विश्वास दिलाया कि उनकी हर संभव मदद यकीनी बनाई जाएगी। प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार और अन्य अधिकारियों ने आने वाले समय में इस क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *