टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होगी. इस सीरीज से पहले रविवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. कप्तान रोहित इस खिलाड़ी के फैन हो गए हैं और ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की तैयारियों पर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कई बड़े बयान दिए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की जमकर तारीप करते दिखाई दिए. आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) से पहले आराम दिया गया है.