पोलिंग स्टेशनों पर 4 व 5 नवंबर तथा 2 व 3 दिसंबर को लगेंगे विशेष कैंप – जिला चुनाव अधिकारी

जालंधर, जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर वोटर सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 04 एवं 05 नवंबर तथा 02 एवं 03 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2024 के आधार पर किये जाने वाले मतदाता सूची के विशेष सरसरी संशोधन संबंधी ड्राफट वोटर सूची की प्रकाशना की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 09 दिसंबर तक ली जाएंगी तथा 26 दिसंबर 2023 को उनका निपटारा करने के बाद 05 जनवरी 2024 को मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशना होगी। उन्होंने कहा कि 04 एवं 05 नवंबर तथा 02 एवं 03 दिसंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित बीएलओ मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी, अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी या अन्य अधिकारियों द्वारा रैंडम चैकिंग की जाएगी।
वोट संबंधी फॉर्म भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता हेल्पलाइन ऐप (V81) से डाउनलोड किया जा सकता है या राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (www.nvsp.in) पर ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि फार्म भरने संबंधी जानकारी वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 (टोल फ्री नंबर) पर कॉल कर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *