पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर शनिवार को फिर मिली राहत

पेट्रोल डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। इस सप्ताह में केवल मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 22 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर तक कम किया था। इसके बाद से तेल की कीमतों को लेकर शांति है। बता दें कि तेल उत्पादक देशों ने अंतत: अब उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। ओपेक एवं उसके सहायक देशों ने गुरुवार को कहा कि मई से जुलाई के बीच वो प्रति दिन 20 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे। उत्पादन बढ़ाने से कच्चे तेल के भाव में कुछ नरमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *