पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर, (विशाल / रोज़ाना आजतक)-सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान युसूफ मशीह उर्फ बिल्ला पुत्र पाला वासी गाव खनोड़ा, गुरदीप सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी नडाल होशियारपुर के तौर पर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को तीन आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपियों ने एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस आज पकड़े गए आरोपियों को सप्लाई किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के ऊपर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *