पाकिस्तान में सिख युवक मनमोहन सिंह की हत्या

PESHAWAR :  पाकिस्तान में गत दिवस सिख युवक मनमोहन सिंह को गोलियां मारकर मार डाला। जिस समय वारदात हुई उस समय मनमोहन सिंह पेशावर के उपनगर रशीद गढ़ी से पेशावर के आंतरिक शहर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोगों ने गुलदारा चौक ककशाल के पास उन पर हमला कर दिया।

यह क्षेत्र यक्का तूत पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनमोहन के परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक भाई है। वह अपने घर में अकेला कमाने वाला था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान मे 300 सिख परिवार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *