कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 2 चरण बीत जाने के बाद अब आगे आने वाले चरणों के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया और तेज होते प्रचार अभियान के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं की एक-दूसरे पर की जाने वाली टिप्पणियां भी तीखी होती जा रही हैं। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को लेकर कहा, “मैं पीएम मोदी को कहना चाहती हूं, पहले अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें, उसके बाद हमें रोकने का प्रयास करें।” ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।