जालंधर, पंडित दीनदयाल उपाधयाय स्मृति मंच की तरफ से शहीद उधम सिंह का जन्म दिवस किशनपुरा में मनाया गया इस अवसर परभारत माता की जय,वन्देमातरम,उधम सिंह तेरी सोच ते पैरा देआ गे ठोक के के नारे लगाये गये |कार्यक्रम में इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्या समृति मच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को उधम सिंह जैसे क्रन्तिकारी वीरों की जरूरत है उधम सिंह ने जलियांवाला बाग का बदला लेकर युवाओं में आज़ादी के लिये ऊर्जा उत्पन्न कर दी थी और कहा उधम सिंह की शहादत को देश वासी कभी भुला नही सकते पंजाब में नशा माफिया का अंत करने के लिए सभी युवाओं को एकजुट होकर नशा माफिया की मदद करने वाले नेताओं को खत्म करना होगा और कहा कि आज हमें ऐसे क्रांतकारियों के जन्म दिवस मनाने से युवाओं में देशभक्ति भावना उत्तपन होती है, शर्मा ने कहा की शहीद उधम सिंह जी ने जुल्मी डायर के जुल्मो का अंत उसी की धरती पर किया था| जिसके बाद अंग्रेजी हकूमत को पता चल गया था अब उनके जुल्म ज़्यदा देर भारतवासियो पर चलने वाले नहीं है| आज युवाओ को शहीद उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के मार्ग दर्शन पर चलकरअन्याय के खिलाफ जंग लड़नी होगी ताकि दोबार अंग्रेजी हकूमत की सोच भारत में ना पनप सके | इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल ने कहा भारत की आज़ादी में शहीदउधम सिंह जैसे पंजाबियों ने अमूलय योगदान दिया है जिसके लिए भारत की हर पीढ़ी हर युवक शहीद उधम सिंह के कर्ज़दार सदैव रहेंगे इस अवसर पर संजीव शर्मा, सोनू दिनकर रमेश सोनी, चरणजीत चन्नी, गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह कलसी, गुरमीत विर्दी, जसपाल सिंह, विनय भटिआ, बावा वर्मा, रामपाल वर्मा, अनिल अरोड़ा, वरिंदर ठाकुर, निर्मल सिंह निम्मा, तजिंदर बग्गा, बंटी, मंगलसेन लाढा, सुरिंदर भोगल, नरेश कुमार, नवीन कुमार आदि भी मौजूद थे।