जालंधर,(विशाल)-पंजाब रोडवेज जालंधर के अकाउंट ऑफिसर (एओ) के करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डिपो को सैनिटाइज करवाया गया है। वीरवार को इसी वजह से कार्यालय की गतिविधियां लगभग बंद रखी की गईं, लेकिन बस ऑपरेशन नियमित तौर पर चलता रहा पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि डिपो और कार्यालय को रूटीन में भी सैनिटाइज करवाया जाता है लेकिन अकाउंट आफिसर के करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर वीरवार को फिर से सैनिटाइजेशन करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कुछ स्टाफ सदस्य तो हड़ताल के चलते पहले ही काम नहीं कर रहे थे। वीरवार को सैनिटाइजेशन का काम निपटा लिया गया है और शुक्रवार से रूटिंग से कार्यालय खुलेगा और वर्किंग होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज मुख्यालय के निर्देश और डॉक्टरी सलाह के मुताबिक ही ऐसा किया गया।