पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लग सकता है Night Curfew

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए है। मंगलवार को हुई एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए है कि 1 मार्च से इनडोर फंक्शन्स के दौरान अधिक से अधिक 100 तथा आउटडोर में 200 तक मेहमान ही शामिल हो सकते है। इसके साथ ही 1 दिन में कोरोना टैस्ट की संख्या 30 हजार तक करने के निर्देश भी सी.एम. ने जारी किए है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते केसों को देखते हुए अलग-अलग जिलों के डी.सी. को निर्देश दिए है कि जरूरत के अनुसार वह नाईट कर्फ्यू लगा सकते है। खासकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए है कि सभी रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस पर विशेष नजर रखी जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *