नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने मेयर राजा की मौजूदगी में लाल रतन सिनेमा के पास सड़क से हटाया कब्जा

जालंधर, (विशाल /रोज़ाना आजतक)- नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने शुक्रवार को लाल रतन सिनेमा वाली जमीन पर सड़क के पास किए गए कब्जे को हटा दिया। लाल रतन सिनेमा जिस समय चल रहा था, तब से ही यहां पर कब्जा था। मेयर जगदीश राज राजा ने खुद मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। यहां सड़क को अब चौड़ा कर दिया गया है और नया फुटपाथ भी बनाया गया है। लाल रतन सिनेमा के आसपास की सभी दुकानें और शोरूम करीब 10 फीट पीछे हैं जबकि सिनेमा की बाउंड्रीवाल करीब 10 फीट आगे थी और इसके अंदर सड़क का हिस्सा कवर किया गया था। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जेसीबी मशीन से कब्जा हटा दिया है। मौके पर मेयर राजा ने कहा कि सड़क को जल्द लेवल कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *