द ओवल स्टेडियम में टीम इंडिया के फैंस लेकर आ गए हाथी, जानिए फिर क्या हुआ था

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच लंदन के द ओवल स्टेडियम पर डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच जारी है। आज चौथा दिन है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में है। इस ग्राउंड का नाम जब भी लिया जाएगा, 1971 का वो मैच याद आएगा जो भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। भारत ने वो ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीता था। वो इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि उस मैच में भारतीय फैंस आखिरी दिन एक हाथी को ग्राउंड पर लेकर आ गए थे। उस हाथी का नाम बेला था। फैंस उसे किराए पर लेकर आए थे। उस दिन गणेश चतुर्थी का त्यौहार भी था। भारत ने वो मैच जीता था।

1971 को खेले गए उस ऐतिहासिक टेस्ट की बात करें तो अंतिम दिन टीम को जीत के लिए 97 रन चाहिए थे और 9 विकेट बचे हुए थे। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। गणेश चतुर्थी का दिन, फैंस को उम्मीद कि गजानंद महाराज कुछ चमत्कार करेंगे और भारत का इंग्लैंड में टेस्ट जीतने का सपना पूरा होगा। हुआ भी ऐसा ही, अजित वाडेकर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रचा। दरअसल उस दिन गणेश चतुर्थी थी। गणेश भगवान् को वित्पत्तियों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। यही सोच के साथ इंग्लैंड में मौजूद भारतीय फैंस हाथी को लेकर आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि हाथी भाग्य को लेकर आएगा और टीम इंडिया का इंग्लैंड में टेस्ट जीतने का सपना सच होगा। अंतिम दिन भारत को 9 विकेट बचाए रखने थे, जो मुश्किल था। हालाँकि लक्ष्य 97 रन का था। भारत ने वो मैच जीतकर इतिहास रचा। एक बार फिर इस ग्राउंड (द ओवल स्टेडियम) पर ऐतिहासिक मैच खेला जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *