दुल्हन ने पार्टी कुछ ऐसा गाना गाया की दूल्हे ने दिया तालाक

शादियों के कई अजब-गजब वाकये सामने आते रहते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। कई बार ये मामले फनी होते हैं तो कई बाद गंभीर घटनाएं भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला बगदाद से सामने आया है जहां शादी के समय ही दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। दुल्हन की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने शादी के बाद हो रही पार्टी में एक गाना बजा दिया और यह गाना दूल्हे को पसंद नहीं आया।दरअसल, यह घटना इराक के बगदाद की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक शादी समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के कई रिश्तेदार वहां मौजूद थे। इसी बीच जहां डीजे बज रहा था दुल्हन वहां पहुंच गई और उसने एक गाना बजा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन ने एक सीरियाई गाना बजवा दिया जो काफी ‘उत्तेजक’ बताया गया। यह गाना सुनते ही वहां मौजूद लोग चकित रह गए। दूल्हे को भी यह सीरियाई गाना रास नहीं आया। हद तो तब गई जब दूल्हे ने देखा कि दुल्हन इस गाने पर डांस भी कर रही है। पहले तो दुल्हन को वहां मौजूद कुछ लोगों ने रोका लेकिन इसके बाद दूल्हे की दुल्हन के साथ बहस भी हो गई। यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूल्हे ने दुल्हन को वहीं तलाक दे दिया।रिपोर्ट में इस गाने के बारे में भी जिक्र किया गया है। बताया गया कि यह एक सीरियाई गाना था जिए ‘मेसायतारा’ नाम से जाना जाता है। इस गाने का मतलब ‘आई एम डोमिनेंट’ या ‘आई विल कंट्रोल यू’ होता है। इस गाने से दूल्हे को इतनी चोट पहुंचाई कि उसने मैरिज हॉल में ही तलाक लेने का फैसला कर लिया।फिलहाल यह तलाक चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *