दुनिया के सात शक्तिशाली देश रूस और चीन को घेरने की तैयारी में

जापान ने विश्व को शांति का संदेश देने के लिए इस शहर का चुनाव किया है. यहाँ जी-7 मुल्कों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें दुनिया को प्रभावित करने वाले कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

हिरोशिमा जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का गृहनगर भी है. किशिदा के दफ़्तर ने पहले ही कहा है कि जी-7 परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया की बात करता है, इसलिए वो इस मौक़े पर परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.
सालाना बैठक के लिए लगभग सभी राष्ट्राध्यक्ष शहर में पहुँच चुके हैं. बैठक के लिए अब तक अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन देर लेयन, यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल, ब्रितानी पीएम ऋषि सुनक और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी हिरोशिमा पहुँच चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *