शिमला, हिमाचल के राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders) को दिवाली (Diwali) से पहले ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। अब राशन डिपो की दाल, उड़द और रिफाइंड तेल (Lentil And Oil) के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। बाजार में दाल की कीमतों में तेजी के बाद डिपो में मिलने वाली उड़द दाल की कीमत अब 59 रुपए के स्थान पर 63 रुपए प्रति किलो चुकानी होगी। रिफाइंड तेल 104 की जगह से 114 रुपए लीटर मिलेगा। डिपो में एपीएल (APL) को दी जाने वाली मलका की दाल में 9 रुपए की की बढ़ोतरी की गई है। यह 64 के बजाय 73 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी। बीपीएल (BPL) को दी जाने वाली मलका की दाल भी 9 रुपए महंगी मिलेगी। इसके लिए 54 की जगह 63 रुपए प्रति किलो चुकाने होंगे। चने की दाल की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है।