TRAN TARAN :: जिला तरनतारन से संबंधित कस्बा चोहला साहिब में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बड़ी डकैती का मामला सामने आया है। यहां लुटेरे एक कपड़ा व्यापारी के घर दाखिल होकर परिवार को बंदी बनाकर लगभग 6 किलो सोने के गहने और 60 लाख रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि पंजाब में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ये वारदात बीती रात घटित बताई जा रही है। यहां हथियारबंद लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी की दुकान और घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पारिवारिक सदस्यों ने 6 किलो सोना और 55 लाख रुपये नकदी चोरी होने का दावा किया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।