डीसी ने कोविड 19 से मृतक पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने आज नानकपिंडी के पत्रकार राज कपूर जिनकी कोविड -19 से 12 सितम्बर को मौत हो गई थी, के शोक संतप्त परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा। उन्होंने राज कुमार के गांव नानक पिंडी पहुंच उनकी पत्नी जसवीर कौर को चेक सौंपा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राज कपूर अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उन्होंने कहा कि राजकुमार बहुत बढिय़ा पत्रकार थे जिन्होंने महामारी के दौरान निडर होकर अपनी सेवाओं को निभाया। उनकी तरफ से दुखी परिवार को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया गया। वर्णनयोग्य है कि राज सूचना और जन- संपर्क विभाग से प्रैस शिनाख्ती कार्ड धारक पत्रकार थे और रोज़ाना पंजाबी अख़बार से सबंधित थे।जिक्रयोग है कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड -19 के कारण मौत होने पर मान्यता प्राप्त और येलो कार्ड धारक पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *