टाटा ने विदेश में की बड़ी डील, इस कंपनी को 100 मिलियन डॉलर में खरीदा

नई दिल्ली, टाटा कम्युनिकेशंस ने यूएस-आधारित एंटरप्राइज मैसेजिंग फर्म kaleyra के अधिग्रहण का ऐलान किया है। यह 100 मिलियन डॉलर की कैश-डील है। टाटा की कंपनी के मुताबिक kaleyra का अधिग्रहण 7.25 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पर किया गया है। कंपनी NYSE-सूचीबद्ध कंपनी kaleyra के $224.9 मिलियन के ग्रॉस डेब्ट और $149.9 मिलियन के नेट डेब्ट का भी अधिग्रहण करेगी। इस ट्रांजैक्शन से टाटा कम्युनिकेशंस को मजबूत क्षमताओं और पैमाने के साथ एक नया प्लेटफॉर्म हासिल होगा। छह से नौ महीनों में लेनदेन के पूरा होने पर kaleyra टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड की सहायक कंपनी बन जाएगी।कैसी है फाइनेंशियल कंडीशन: 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त पूरे वर्ष के लिए kaleyra ने 339.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया। मार्च तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस के नेट प्रॉफिट में 11% की गिरावट आई। यह अब 326 करोड़ रुपये है। वहीं, कंपनी की आय 4,586.66 करोड़ रुपये हो गई है। टाटा कम्युनिकेशंस को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 तक कंपनी का डेटा राजस्व दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हो जाएगा, जो सालाना 18 फीसदी की बढ़ोतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *