ISLAMABAD : टाइटैनिक जहाज को देखने के लिए टाइटन सबमर्सिबल से गहरे समुद्र में उतरे पाकिस्तानी मूल के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद के बेटे सुलेमान दाऊद की योजना पानी के हजारों फीट रूबिक्स क्यूब को हल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की थी। मगर टाइटन पनडुब्बी में हुए विस्फोट के कारण उसमें सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सुलेमान अपने रूबिक क्यूब को अपने साथ ले गए थे।
सुलेमान की मां ने बताया कि पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद के 19 साल के बेटे ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को एक आवेदन देकर उन्हें अपनी उस कोशिश के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने आगे कहा कि सुलेमान को रुबिक्स क्यूब से बेहद प्यार था, वह इसे हर जगह अपने साथ भी ले जाते थे।
इतना ही नहीं वह इस जटिल पहेली को सिर्फ 12 सेकंड में हल भी कर देते थे। सुलेमान दाऊद उन पांच यात्रियों में से एक थे, जिन्हें पिछले सप्ताह ओशनगेट के टाइटन सबमर्सिबल को हुए विनाशकारी विस्फोट में मृत घोषित कर दिया गया था। यह अटलांटिक महासागर में ऐतिहासिक जहाज के मलबे को देखने के लिए जा रहा था।