अभिनेता आर माधवन (R Madhavan Starrer Movie) पहली बार निर्देशन में हाथ आज़मा रहे हैं. अपनी पहली ही निर्देशित फिल्म ‘रॉकेट्री – द नंबी इफेक्ट’ में माधवन खुद एक रॉकेट वैज्ञानिक (Rocket Scientist) की मुख्य भूमिका निभाते दिख रहे हैं. इस फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, तो लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिर नंबी नारायणन कौन (Who is Nambi Narayanan) हैं, जिनके जीवन पर यह फिल्म आधारित है. इससे पहले कि आप इन गर्मियों में यह फिल्म देखें, जानिए कि 2019 में पद्मभूषण (Padma Bhushan) से नवाज़े गए नंबी नारायणन कितने महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं और किस फर्ज़ी केस ने एक ड्रामा फिल्म के लिए स्क्रिप्ट दी.