सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु के दाम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. जहां बुधवार को सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली थी वहीं गुरुवार यानी आज सोने की कीमत में कमी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने के रेट में 440 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.