जिस युवक ने चेहरे पर फेंका तेजाब, लड़की ने उसी से रचाई शादी

तुर्की से एक बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने उस लड़के से शादी रचाई है जिसने कभी उसके चेहरे पर तेजाब फेंका था। इतना ही नहीं तेजाब फेंकने वाली घटना के बाद लड़की की आंख और चेहरे को इतना नुकसान पहुंचा था कि उसे सिर्फ तीस प्रतिशत ही दिखाई देता है। इसके बावजूद भी लड़की ने उससे शादी की है। यह मामला सामने आने के बाद दुनियाभर में इस मामले को लेकर तमाम प्रकार की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही दोनों की रिलेशनशिप की भी लोग आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, यह घटना तुर्की की है। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम बेरफिन ओजेक है और लड़के का नाम कासिम ओजन सेल्‍टी है। 2019 में लड़के ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। यह सब तब हुआ था जब दोनों उस समय भी रिलेशनशिप में थे और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इतना ही नहीं मामले में लड़के को जेल की सजा भी सुनाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बीच वह लड़का जेल से छूट गया था। जेल से बाहर आने के बाद लड़के ने लड़की से माफी मांगी और लगातार वह कहने लगा कि उसे अपने किए पर काफी पछतावा है। इसके बाद लड़की ने सारे मामले वापस ले लिए और लड़के पर तेजाब फेंकने का सारा मामला बंद कर दिया गया। लड़की ने खुद बताया कि सालों तक इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी लेकिन सब बर्बाद हो गया है और फिर यह फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *