जालंधर से रवाना हुई पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रवाना करने से पहले रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नेपाल के लिए रवाना किया। जालंधर से सुबह साढ़े आठ बजे चली ट्रेन अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी से होते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन पर्यटकों-श्रद्धालुओं को कराएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में दो देशों भारत और नेपाल के प्रमुख तीर्थ स्थलों को कवर करते हुए भारत गौरव पर्यटक अयोध्या के अलावा नंदीग्राम, प्रयागराज, वाराणसी को जोड़ा गया है। इसको लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों सुमन, अशोक मित्तल ने कहा उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है रेलवे ने यह ट्रेन चलाई है जो कि हमें अलग-अलग जगहों के दर्शन करवाएगी। डीआरएम फिरोजपुर डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजन की पहली भारत यात्रा है। यह भारत- नेपाल आस्था यात्रा है। जालंधर से चलकर ट्रेन लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, अयोध्या, नंदीग्राम, रक्सौल, काठमांडू, बनारस, प्रयागराज के बाद 9 अप्रैल को जालंधर वापस पहुंचेगी।

डीआरएम सीमा शर्मा ने बताया कि इस आस्था यात्रा के दौरान कुछ सेक्शन बाय रोड भी कवर किए जाएंगे। टोटल यह 10 दिन का टूर है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हु कहा कि उन्हें खुशी है कि वह धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं-पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *