चेतावनी – पहाड़ी इलाकों में फट सकते हैं बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

NEW DELHI : कई राज्यों में मानसून के प्रवेश के साथ भारी बारिश हो रही है। वहीं कई जगह पर अधिक बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं इसी को लेकर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिनों तक बादल फटने जैसी बड़ी घटनाएं होने का अनुमान लगाया गया है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग में पहाड़ों पर रह रहे लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए अनुमान के मुताबिक ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिन जबरदस्त बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार पहाड़ों में जिस तरीके की हालात बने हैं, उसको लेकर पहले से ही आगाह किया जा चुका है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू में भारी बारिश के साथ-साथ लैंडस्लाइड और कुछ इलाकों बादल फटने की भी जानकारियां सामने आई है। हालातों के चलते चंडीगढ़ मनाली हाईवे पूरी तरीके से बंद हो गया है कालका शिमला रेल मार्ग कोठी मौसम की बदहाली के चलते बंद किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पहाड़ों के तलहटी में बसे हुए शहरों में भी बाढ़ और बारिश से होने वाले नुकसान का बड़ा खतरा बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *