चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो लीक का मामला गर्माया

चंडीगढ़, पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो लीक का मामला गर्माया हुआ है। इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्हें आरोपी युवती के फोन से केवल चार वीडियो बरामद हुए हैं। युवती पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने हॉस्टल की कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रिलीज कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है। NDTV के अनुसार, मोहाली के शीर्ष पुलिस अधिकारी नवरीत सिंह विर्क ने जानकारी दी है कि युवती के फोन से केवल चार वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो उसी युवती के हैं, जो उसने बॉयफ्रेंड को भेजे थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तरफ से किए जा रहे वीडियोज का मिलना अभी बाकी है। साथ ही यूनिवर्सिटी में आत्महत्या के प्रयास को भी अफवाह बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *