GURUGRAM : हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार शाम को किन्टेल्स पाराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गया। यहां सोसायटी के एक अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल में निर्माण के दौरान लेंटर गिर गया जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और अभी भी चार परिवारों के फंसे होने की आशंका है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मौके पर बचाव और राहत टीम पहुंच चुकी है। मंलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। पार्टमेंट की एक इमारत की छठवीं मंजिल में निर्माण का काम चल रहा था। चिंतल्स पैराडाइस नाम का यह अपार्टमेंट गुरुग्राम के सेक्टर 109 में है।
सूचना पर प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी मौके पर हैं ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
निशांत यादव ने बताया कि 18 फ्लोर की बिल्डिंग थी। 12 फ्लोर सेफ हैं, जो 6 फ्लोर हैं, उनमें से एक पार्टिकुलर सेक्शन के बीच में जो डायनिंग एरिया है, वह 6 फ्लोर से लेकर के पहले फ्लोर तक गिर गया है। हर एक फ्लोर पर बाकी सारे रूम सेफ हैं। सिर्फ वह पार्टिकुलर एरिया लगभग 40 50 स्क्वायर फीट फर्स्ट फ्लोर तक गिर गया है। 3 से लेकर 6 फ्लोर तक कोई भी वहां पर नहीं रह रहा था। फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर ही लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। कुल 3 लोग उसमें फंसे थे। उनमें से 2 की मौत कंफर्म है। डेड बॉडी बाहर निकाली जा चुकी है। मृत महिला सेकंड फ्लोर पर रहती थी। सेकंड फ्लोर पर उसके अलावा कोई और नहीं रह रहा था। पहली मंजिल पर कुल 2 लोग रहते थे, जो फंसे हुए थे। उनमें से एक महिला के फंसे होने की संभावना है। एक पुरूष आधे फंसे हुए हैं। उनकी बॉडी का जो लोअर हिस्सा है उस पर मलबा गिरा हुआ है। मलबे को हटाकर उनको बाहर निकालने की कोशिश जारी है। फंसे हुए अरुण श्रीवास्तव इंडियन रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस के ऑफिसर हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा, “गुरुग्राम में पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अपार्टमेंट की छत के दुर्भाग्यपूर्ण ढहने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों के साथ प्रशासनिक अधिकारी बचाव और राहत कार्य में व्यस्त हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”