क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर : आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी

NEW DELHI : क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होंगी। पहला मैच मुंबई के वॉनखेड़े स्टेडियम में देखा जाएगा, जो कि शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही IPL 2022 के लीग का आखिरी मैच 22 मई को 7.30 बजे वॉनखेड़े स्टेडियम में ही होगा
जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बार कुल 12 डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलेंगे, यानी वो दिन जब एक ही दिन में दो मैच होंगे। IPL में अधिकतर मैच शाम को 7.30 बजे खेले जाएंगे, जबकि जिस दिन दो मैच होंगे उसदिन पहला मैच दोपहर 3.30 बजे और दूसरा मैच 7.30 बजे होगा। प्लेऑफ मुकाबलों के लिए शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, उसे बाद में जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *