क्या कभी बंदर को सैलून में दाढ़ी बनवाते देखा है, नहीं ना…

JAIPUR : आपने सैलून को लोगों को सजते सवरते तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को सैलून में दाढ़ी बनवाते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बंदर सैलून के अंदर शेविंग करा रहा है। बंदर अपने चेहरे के बालों को ट्रिम करा रहा है। नाई भी बड़े आराम से बंदर के चेहरे पर ट्रिमर चला रहा है। यही नहीं, नाई बंदर को जो निर्देश दे रहा है उसे बंदर मान भी रहा है। मतलब बंदर भी पूरा शौकीन है।
IPS रूपीन शर्मा ने ये बंदर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- अब लग रहे ना स्मार्ट। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाई बंदर के चेहरे पर आ रहे बाल को कंघी से ठीक कर रहा है और फिर ट्रिमर से उसकी छटाई कर रहा है। यही नहीं कहीं शरीर पर बाल ना गिर जाए इसलिए बंदर ने वो शीट भी पहनी है जो नाई अक्सर लोगों को कटिंग से पहले लगाते हैं। आश्यर्यजनक बात ये है कि ट्रिमर की आवाज से बंदर को डर भी नहीं लग रहा बल्कि वो मुंह घुमा घुमाकर देख रहा है और शेविंग का मजा ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *