कोरोना बेकाबू, कई शहरों में लॉकडाउन; क्या देश भर में फिर लौट सकता है संपूर्ण लॉकडाउन ?

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है। देश में फिलहाल एक दिन में 80 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, गुजरात, दिल्ली समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। जानकारों का मानना है कि दूसरी लहर में कोरोना ज्यादा खतरनाक है, सिर्फ संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है बल्कि मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण कोरोना के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए देश के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन का दायरा हर रोज धीरे-धीरे शहर दर शहर देश में बढ़ रहा है। ऐसे में फिर ये सुगबुगाहट तेज हो गई कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है ? फिलहाल पूरे देश में नहीं तो लेकिन कुछ राज्यों के कई शहरों में लॉकडाउन जरूर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *