जालंधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी के ज़िला जालंधर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 9 सालों में किये गये बेमिसाल कामों को जन जन तक पहुँचाने के जलांधर हल्का और वेस्ट में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।इसी कड़ी में नॉर्थ हल्के में पूर्व सीपीएस के डी भंडारी के निवास स्थान पर और वेस्ट हल्के में दर्शन लाल भगत की अध्यक्षता में हुई। के डी भंडारी ने नॉर्थ हल्के में सभी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारीयां सौंपी।सभी कार्यक्रमों को सफल करने के लिये नार्थ हल्के के कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा दिलाया।इस अवसर पर पूर्व सीपीएस के डी भंडारी,राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल और डॉक्टर शिव दयाल माली, ज़िला महामंत्री अशोक सरीन, ज़िला कैशियर हितेश स्याल, गुरमीत सिंह,महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी और भूपेंद्र कुमार,ज़िला सचिव श्याम शर्मा ,दर्शनलाल भगत उपस्थित रहे।