कृषि विधेयक के खिलाफ सुखबीर बादल के साथ राज्यपाल से मिलेंगे जालंधर के अकाली नेता

जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)-कृषि विधेयक के खिलाफ एक अक्टूबर की सुबह शुरू होने वाले संघर्ष मार्च में जालंधर के अकाली नेता दकाेहा फाटक से अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल के काफिले में शामिल होंगे। शहरी इकाई के नेता सुबह 11 बजे दकाेहा पहुंचेंगे।इस संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में हुई मीटिंग में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि फाटक के पास पंडाल बनाया जाएगा और सुखबीर बादल के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत होगा। वह कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के हक में पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के साथ ही मोहाली के लिए कूच करेंगे। मीटिंग में शामिल जिला अकाली दल के प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, स्त्री अकाली दल की प्रधान परमिंदर कौर पन्नू, एचएस वालिया, गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, रणजीत सिंह राणा, प्रवेश तांगड़ी, सुभाष साैंधी, भजन लाल चोपड़ा ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हक में हर मोर्चे पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल के लिए किसान के हितों से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसलिए ही हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र में मंत्री पद भी छोड़ दिया और पार्टी ने भाजपा के साथ सभी संबंध खत्म कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *