जालंधर, (विशाल /रोजाना आजतक)-कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पंजाबभर में किसानों में उबाल है। किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों ने विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर जाम लगा दिया। इसके कारण कई जगह रूट को डायवर्ट करना पड़ा। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि अध्यादेशों को वापस नहीं लिया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पूर्व, किसानों ने सोमवार को भी प्रदर्शन किया था और मुख्य सड़कों पर जाम लगाया। तरनतारन में मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से राष्ट्रीय मार्ग पर कस्बा हरिके पत्तन में धरना देर रात भी जारी रहा।