कुबेश्वर धाम पर हालात बेकाबू, 2000 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेश्वर धाम पर हालात बेकाबू हो गए हैं. बढ़ती भीड़ के आगे प्रशासन ने भी घुटने टेक दिए हैं. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के लिए यहां छांव के इंतजाम नहीं किए गए हैं. 10-10 घंटे धूप में खड़े होने की वजह से लोग अब चक्कर खाकर बेहोश हो रहे हैं. करीब 2000 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जिला अस्पताल पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.दरअसल, सीहोर के कुबेश्वर धाम पर आज से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा व रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन की शुरुआत हुई है. कार्यक्रम के पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. इधर कुबेश्वर धाम पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ ने हालात बेकाबू कर दिए हैं. रुद्राक्ष के लिए 2-2 किलोमीटर लंबी कतार लगी है. इस कतार में 2 लाख से ज्यादा लोग लगे हुए. इस भीड़ को रोकने के लिए बांस और बल्लियों से बने बैरिकेड लगे थे, जो सैलाब बनी इस भीड़ को रोक नहीं पाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *