कांग्रेस ने अहमद पटेल की ‘विरासत’ भरूच सीट AAP को दी ‘गिफ्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) की बेटी मुमताज पटेल ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में अपने पिता की पारंपरिक सीट भरूच को लेकर बात की. दरअसल, कांग्रेस ने गठबंधन के तहत भरूच सीट AAP को गिफ्ट कर दी है. मुमताज (Mumtaz Patel) कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से दुखी हैं, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करती रहेंगी और वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हैं. बता दें कि दिवंगत अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल अपनी परंपरागत सीट पर काफी लंबे समय से काम कर रही थीं. भरूच सीट पर अहमद पटेल का परिवार करीब 45 साल से मेहनत कर रहा है. इस सीट से अहमद पटेल ने तीन बार जीत हासिल की थी.1977, 1980 और 1984 के लोकसभा चुनाव में अहमद पटेल जीते थे.1975 में इमरजेंसी के दौरान जब पूरे देश में कांग्रेस विरोधी लहर थी, तब भी अहमद पटेल ने यहां से जीत हासिल की थी. अब 1989 से यहां कांग्रेस को जीत नहीं मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *