कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड ने जीना हुआ दुश्वार

NEW DELHI : कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने जीना दुश्वार कर दिया है। वहीं, राजधानी में शनिवार को इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। जहां दिनभर में औसतन अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, अगले कुछ दिन दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। दिनभर में आर्द्रता 94 दर्ज किया गया। वहीं, हवा की स्पीड़ बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली सुधार आया है। हालांकि यह खराब श्रेणी में 291 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद हवा चलने से कड़ाके की ठंड बढ़ी है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 दिसंबर को ठंडी हवा चलेंगी, जिससे सुबह-शाम तेज ठंड ओर बढ़ेगी। ऐसे में सुबह कोहरे के साथ तापमान कम रहेगा। वहीं, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दिन का पारा लुढ़कने की वजह से ठंड तेजी से बढ़ गई है। जहां बीते शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान पालम व जाफरपुर इलाके में 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड, रिज एरिया और आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा है। साथ ही सबसे ठंड़ा इलाका रिकार्ड हुआ है। इस बीच PM 10 और PM 2.5 भी कम होकर क्रमश: 193 और 117 पर आ गए है। वहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एयर क्वालिटी पर नजर रखने वाली एजेंसी सफर के मुताबिक 19 दिसंबर को भी हवा की स्पीड़ में सुधार आने के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब कैटागिरी में रहेगा, लेकिन एक बार फिर 20 दिंसबर से यह दोबारा बेहद खराब श्रेणी में जाने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में ये कई जगहों पर यह 400 से ज्यादा भी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान फिर एक बार बढ़ेगा। हालांकि यह सामान्य यानि कि 24 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहने का अनुमान है। वहीं, 20 दिसंबर को यह 19 डिग्री और 23 और 24 दिंसबर को यह 23 डिग्री रहने के आसार जताए जा रहे हैं। फिलहाल इन दोनों दिन न्यूनतम तापमान सामान्य 9 डिग्री सेल्सियस और 20 और 21 दिसंबर को यह क्रमश: 5 और 6 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *