नई दिल्ली, पाकिस्तान के सामाजिक ताने-बाने के बारे में वहां की एक मशहूर अदाकारा ने पोल खोल दी है। मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा आयशा उमर का कहना है कि पाकिस्तान महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तानी अभिनेत्री का कहना है कि वह पाकिस्तान छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में एक यूट्यूब पॉडकास्ट में अभिनेत्री ने बताया कि पाकिस्तान में महिलाओं को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आयशा उमर ने कहा, ”इस देश (पाकिस्तान) में सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैं यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती, मैं सड़क पर खुल कर चलना चाहती हूं क्योंकि खुली हवा में चलना हर किसी का हक है।” अभिनेत्री ने कहा, “मैं कार में नहीं बैठना चाहती, मैं साइकिल चलाना चाहती हूं लेकिन दुख की बात है कि मैं सड़क पर नहीं चल सकती।” उमर ने बताया पाकिस्तान के पॉश इलाकों में भी महिलाएं इस तरह घर से बाहर नहीं निकल सकतीं।