ऑक्सीजन घर पर पहुंचाएगी दिल्ली सरकार

दिल्ली में होम आइसोलेशन  में रह रहे कोरोना  संक्रमितों के लिए सरकार घर पर ही आपात ऑक्सीजन  देने के लिए ऑक्सीजन पूल  बनाएगी. ऑक्सीजन पूल की निगरानी डीएम खुद करेंगे. कैसे मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडर? बता दें कि डीएम कोविड मरीज की गंभीरता देखकर तय करेंगे कि उसके घर पर ऑक्सीजन दी जाए या नहीं. स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के हर जिले को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का कोटा दिया है. जान लें कि इस वक्त दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं. अगर शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी होने पर हर कोई अस्पताल जाएगा तो वहां भीड़ बढ़ेगी. ऐसे में दिल्ली सरकार घर पर ही मरीजों को ऑक्सीजन  उपलब्ध करवाएगी, जिससे अस्पतालों में भीड़ कम हो. ये भी पढ़ें- भारत में कब आएगा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का पीक? वैज्ञानिकों ने बताई तारीख दिल्ली सरकार ने अपील की है कि सप्लाई में मदद करने के लिए खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दान करें. स्वास्थ्य विभाग के सीनियर ऑफिसर आशीष कुंद्रा ने कहा कि राजघाट डीटीसी बस डिपो को सेंटर बनाया गया है, जहां ऑक्सीजन सिलेंडर दान किए जा सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए लोग 011-23270718 पर कॉल भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *