आर्थिक तंगी, बेटा-बेटी को जहर देने के बाद माता-पिता ने खुद भी खाया- मौत

झज्जर : जिले के तलाव गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां सोमवार को घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास खिलाने के बाद माता-पिता ने खुद भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटनास्थल पर सल्फास के छह पैकेट मिले हैं। इनमें से चार खाली थे। गांव के दीपक (32) पुत्र सतबीर सिंह के परिवार में तीन-चार दिन से किसी बात पर कलह चल रही थी और इसी के चलते वह घर से परिवार के साथ निकल आया। कुछ दूर पर ही रेलवे अंडरपास के करीब पत्नी निशा (30 ) पुत्री बेबी (15) पुत्र अनुज (12) को सल्फास खिला दिया। इसके बाद दीपक ने खुद भी जहर खा लिया।
प्राथमिक तौर पर आर्थिक तंगी घटना की वजह मानी जा रही है। जानकारी अनुसार दीपक पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जाता है कि दीपक अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ झज्जर की ओर निकला। बताया जाता है कि गांव तलाव व झज्जर शहर के बीच रास्ते ही कोल्ड ड्रिंक्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *