आज मोहाली से बठिंडा तक निकलेगी अंतिम यात्रा

चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8:28 मिनट बजे निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक उनका मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हुआ. बादल का पार्थिव शरीर की बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. पीटीआई के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 26 और 27 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक होगा. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत चीमा ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 28 में शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे लाया जाएगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, बरनाला रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव ले जाया जाएगा. गुरुवार को दोपहर 1 बजे बादल गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *