अमृतसर से 84 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

AMRITSAR : पंजाब पुलिस ने एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में अमृतसर से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (डीजीपी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तारियां तब हुईं, जब आरोपी खेप पहुंचाने जा रहे थे। तस्करों से 84 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है।
उन्होंने कहा कि इन तीनों तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और 12 किलो हेरोइन की इस खेप को बॉर्डर पार से ही मंगवाया गया था। तीनों तस्कर यह खेप आगे अन्य तस्करों को पहुंचाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। डीजीपी ने कहा कि लोपोके पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *